डेविस कप : जोकोविच के बेहतरीन खेल से सर्बिया अंतिम चार में
नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की बदौलत डेविस कप के क्वार्टर फाइनल में जीत से सर्बिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। जोकोविच ने ब्रिटेन के कैमरन नोरी को 6-4,6-4 से हराया।
सर्बिया ने पिछले तीन वर्ष में दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफानइल में सर्बिया का मैच सोमवार को इटली से होगा। जोकोविच की यह डेविस कप में रिकॉर्ड 44वीं जीत थी।
इटली ने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड को 2-1 से मात देकर दूसरे सत्र में सेमीफाइनल में एंट्री ली। उन्होंने कहा, “देश के लिए खेलना हमेशा ज्यादा दबाव और प्रेरणा भरा होता है।

लंबे सत्र के बाद हम पैरों में थकान महसूस कर सकते हैं। हमें इटली ने खेलना है। वे काफी मजबूत टीम हैं। हम कड़ी टक्कर देंगे। दुनिया के नंबर एक टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने बोला कि वह स्पेन के मलागा में सर्बिया को डेविस कप दिलाकर सत्र को खत्म करना चाहते हैं।
उन्होंने बोला कि वह अच्छे आराम से पहले ‘एक आखिरी धक्के’ की तलाश में है। उन्होंने कहा, “यह सत्र का अंतिम सप्ताह है। मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मैं अच्छा टेनिस खेल रहा हूं।
उन्होंने कहा, “ट्यूरिन में ‘एटीपी फाइनल में’ अपने प्रदर्शन से मैं अधिक खुश नहीं हो सकता। मैं एक बार यहां आकर आभारी हूं। यह सत्र के मेरे बड़े लक्ष्यों में से एक था और जाहिर तौर पर मैं यहां जीतने के लिए हूं।
उन्होंने कहा, “हमारे पास युगल विशेषज्ञ नहीं है, हम एकल पर निर्भर हैं, हम युगल तक पहुंचते हैं तो हमारे पास कई संयोजन होंगे और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष तीन ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच आखिरी क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन के खिलाफ मैच में सर्बिया का नेतृत्व करेंगे।