Trending

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने की शादी

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों साझा कर इसकी जानकारी दी। फेरे कहां लिए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। शादी के दौरान सैनी ने सफेद शेरवानी और स्वाति ने सफेद लहंगा पहना हुआ था।

@navdeep_saini10_official

सैनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, ‘आपके साथ हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया है। हम अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार की कामना करते हैं।

स्वाति एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह अपने रोजाना कामों की या ट्रैवल व्लॉग साझा किया करती है। उनके इंस्टाग्राम पेज पर 80,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

@navdeep_saini10_official

इंटरनेशनल क्रिकेट में नवदीप ने 2 टेस्ट की 4 पारियों में 4.11 की इकॉनमी से 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने 8 वनडे में 6 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी औसत 80.16 की और इकॉनमी 6.87 की रही है। 11 टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 13 विकेट हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 7.15 की है। नवदीप लंबे समय से टीम से बाहर हैं।

@navdeep_saini10_official

इस वर्ष भारत के चार खिलाड़ी शादी के बंधने में बंधे। वर्ष के आगाज में अक्षर पटेल ने सात फेरे लिए। केएल राहुल अथिया शेट्‌टी के हुए। उनके बाद हार्दिक पंड्या और शार्दूल ठाकुर ने शादी की।

शार्दूल ठाकुर ने मिताली पारुलकर से: 27 फरवरी भारतीय ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से शादी की थी।

हार्दिक पंड्या ने नताशा से: 14 फरवरी भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी पत्नी नताशा के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ दोबारा शादी की। दोनों कोविड के दौरान भी शादी कर चुके हैं।

अक्षर पटेल ने मेहा पटेल से: 26 जनवरी को अक्षर पटेल ने गर्लफ्रैंड मेहा पटेल के साथ शादी की।

केएल राहुल ने अथिया शेट्‌टी सें: 23 जनवरी को भारतीय ओपनर केएल राहुल ने एक्ट्रेस अथिया शेट्‌टी के साथ शादी की थी।