Trending

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट: लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम तीसरे दौर में

लखनऊ। लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम ने चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट (पुरुष)-2023 के तीसरे राउंड में जगह बना ली।

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने पहले दौर में एमबीएसपी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में टीम को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी पटियाला के खिलाफ वॉकओवर मिला। फिर एलयू ने तीसरे राउंड में स्थान सुरक्षित कर लिया।

पहले दौर के परिणाम

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एमबीएसपी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला को 3-0 से हराया। एकल में शौर्य प्रताप सिंह (एलयू) ने धर्मेंद्र सिंह को 21-16, 23-21 से और कि दिविज सिंह (एलयू) ने हर्षित नेगी को 21-15, 22-20 से हराया। वहीं युगल में शौर्य प्रताप सिंह/दीपक नेलवाल (एलयू) की जोड़ी ने धर्मेंद्र/हर्षित को 14-21, 24-22, 21-18 से मात दी।

लखनऊ विश्वविद्यालय टीम इस प्रकार है

शौर्य प्रताप सिंह, दिविज सिंह,रौनक तिवारी,रवि सिंह, दीपक नेलवाल,प्रतीक सिंह,विवेक सिंह और निशांत कुमार (प्रबंधक एलयू)