Trending

पाक ऑलराउंडर इमाद वसीम का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

स्टार पाक क्रिकेटर इमाद वसीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया से अपने संन्यास का ऐलान किया। इमाद काफी टाइम से टीम से बाहर चल रहे थे। हाल ही में खत्म हुए वनडे विश्व कप का भी वह हिस्सा नहीं थे। पाक क्रिकेट टीम के कई प्लेयर्स से उनकी अनबन भी रही थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए बोला कि, वह काफी समय से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को लेकर सोच रहे थे और उनके अनुसार इस पर फैसला लेने का ये सही वक्त है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, ”हाल के दिनों में मैं अपने इंटरनेशनल करियर को लेकर काफी सोच रहा था और मुझे लगा कि ये इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय है।

मैं पाक क्रिकेट बोर्ड को इतने वर्षों से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है। पाकिस्तान के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में 121 मैच में शिरकत करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।

इमाद वसीम ने पाक के लिए 55 वनडे में 42.86 के औसत से 986 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 5 अर्धशतक है। टी20 इंटरनेशनल में 66 मैच में उनके नाम 486 रन है।

उन्होंने वनडे में बतौर गेंदबाज 55 मैच में 44 विकेट झटके। टी20 इंटरनेशनल में 66 मैच में उन्होंने 65 विकेट झटके हैं। वह पाक टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन सके।

उन्होंने अपना आखिरी मैच अप्रैल 2023 में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ रावलपिंडी में उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी मैच खेला। वनडे में वह नवंबर 2020 से टीम से बाहर चल रहे थे।