विश्व कप फाइनल : अनीश ने जीता कांस्य पदक, रच दिया इतिहास
अनीश भानवाला ने लुसैल शूटिंग रेंज में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल (आरएफपी) में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह प्रतिष्ठित सत्र के अंत में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप फाइनल (डब्ल्यूसीएफ) में देश के लिए पहला पदक है।
अनीश ने फाइनल में 27 का स्कोर किया और कांस्य पदक जीता, विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता जर्मन पीटर फ्लोरियन ने 35-हिट के साथ स्वर्ण पदक जीता। मौजूदा विश्व विजेता और चीन के दोहरे ओलंपिक पदक विजेता ली यूहोंग 33-हिट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

अनीश ने अंतिम छह में पहुँचने के लिए 581 का स्कोर किया और छठे स्थान पर रहे। फाइनल में बाकू विश्व चैंपियनशिप के तीनों पदक विजेताओं के होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन फोन दिखाते हुए पोडियम फिनिश किया।
इससे पहले दिन में, अखिल श्योराण पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (3पी) स्पर्धा में पांचवें पायदान पर रहे। वह इस वर्ष के डब्ल्यूसीएफ में पदक से चूकने वाले पांचवें भारतीय फाइनलिस्ट बन गए।
अनुभवी अखिल ने बाकू विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सिफ्त कौर समरा ने भी 3पी शूटिंग में टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था, टूर्नामेंट से पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।