पीएसजी की जीत में एमबापे का गोल
स्टार स्ट्राइकर काइलियान एमबापे ने ‘लीग 1’ (फ्रांस की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग) के मौजूदा सत्र में अपना 14वां गोल दागा, जिससे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग तालिका में तीसरे स्थान पर रहने वाले मोनाको को 5-2 से मात देकर तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की।
गोनालो रामोस ने मैच के 18वें मिनट में पीएसजी को बढ़त दिलाई, गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुमा की गलती का फायदा उठाते हुए ताकुमी मिनामिनो ने मोनाको के लिए बराबरी का गोल किया।

एमबापे ने 39वें मिनट में मोनाको के डिफेंडर सोंगौटौ मगासा की फाउल पर मिले पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम को 2-1 से आगे किया। एमबापे को पीएसजी ने मोनाको से 2017 में 18 करोड़ यूरो में अपनी टीम में जगह दी थी।
पीएसजी के लिए ओस्माने डेम्बले, विनहा, रैंडल कोलो मौआनी ने गोल दागे मोनाको के लिए फ्लोरिन बोलोगन ने टीम का दूसरा गोल किया।