Trending

एशिया कप : भारतीय टीम घोषित, लखनऊ के नमन तिवारी शामिल

बीसीसीआई ने अंडर-19 के एशिया कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान ,पंजाब के स्टार खिलाड़ी उदय सहारण को बनाया है। दुबई में खेले जा रहे टूर्नामेंट का आगाज 8 दिसंबर से होगा जबकि फाइनल 17 दिसंबर, रविवार को होगा। लखनऊ के उभरते हुए सितारे नमन तिवारी को टीम में जगह मिली है।

साभार : सोशल मीडिया

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ नमन तिवारी, राजस्थान रॉयल्स के पिछले दो सीजऩ से नेट गेंदबाज के तौर अपनी अलग पहचान बना चुके है। इस दौरान उन्होंने अपनी गेंदबाजी से लोगों को प्रभावित किया था। इस दौरान उनको ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी जैसे तेज गेंदबाज के साथ गेंदबाजी करने का अवसर मिला था।

2021-22 कूच बिहार ट्रॉफी और 2022 वीनू मांकड ट्रॉफी में बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपना लोहा मनवाया। हाल में यूपी क्रिकेट लीग में अपनी गेंदबाजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। अब वो भारत की अंडर-19 टीम में अपने जलवा दिखाने के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नमन तिवारी लखनऊ का रहने का वाला है और 12 वर्ष उम्र में अपनी गेंदबाजी से लोगों को प्रभावित किया था। नई गेंद ने उनकी गेंदों की तेजी देखते ही बनती है। उनका सपना है कि वो भारत के सबसे तेज गेंदबाजों के तौर पर अपनी छाप छोड़े।

अंडर-19 एशिया कप 2023 (भारत की 15 सदस्यीय टीम)

अर्शीन कुलर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र पटेल, सचिन, प्रियांशू मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारण (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव, सौम्य कुमार, मुरगन अभिषेक, इन्नेश महाजन, धानुष गोवाड, अराध्या शुक्ला, नमम तिवारी, राज लिंबानी।
स्टैंडबाय प्लेयर्स– प्रेम देवाकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।
टीम के साथ न जाने वाले 4 रिजर्व खिलाड़ी
दिगविजय पाटिल, जयन्त गोयत, पी विगनेश, किरण चोरमले।