अटकलों पर विराम, पद पर बने रहेंगे राहुल द्रविड़
हाल ही में वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के बाद ये लग रहा था कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, अब तमाम कयासों के बीच बीसीसीआई ने द्रविड़ को लेकर चल रहे सस्पेंस को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और राहुल द्रविड़ ही आगे भी भारत के कोच पद पर बने रहेंगे।
राहुल द्रविड़ के साथ-साथ टीम के अन्य सहयोगी स्टाफ का करार आगे बढ़ाया गया है। वर्ल्ड कप में हार के बाद राहुल द्रविड़ का करार खत्म हो गया था और बोला जा रहा था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया जायेगा, बुधवार को बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि द्रविड़ कोच पद पर बने रहेंगे।

इस बारे में बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ से लंबी बातचीत की और सब ने मिलकर तय किया है कि राहुल द्रविड़ ने कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया है। बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ-साथ एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप वीवीएस लक्ष्मण की भी तारीफ की।
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने बोला कि राहुल द्रविड़ की दूरदर्शिता और दृढ़ प्रयास भारत की सफलता में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। भारत के मुख्य कोच के रूप में द्रविड़ न केवल चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए बल्कि उनमें आगे बढऩे के लिए उनकी सराहना की जाती है।
उन्होंने आगे कहा- टीम इंडिया का प्रदर्शन उनके रणनीतिक मार्गदर्शन का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि उन्होंने हेड कोच बने रहने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया हैं।
हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, “टीम इंडिया के साथ पिछले दो वर्ष यादगार रहे हैं. हमने साथ में उतार-चढ़ाव देखे और इस सफर के दौरान सपोर्ट और ग्रुप में दोस्ती शानदार रही है। हमने ड्रेसिंग रूम में जो कल्चर सेट किया है उस पर गर्व है।