चौथे टी-20 के लिए टीम इंडिया रायपुर में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दिसंबर को होगा l
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए टीम इंडिया बुधवार देर शाम को रायपुर पहुंच गई है। एयरपोर्ट से सूर्यकुमार यादव और अन्य खिलाड़ी जैसे ही बाहर निकले, फैन्स का उत्साह बढ़ गया। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। लग्जरी बस से कड़ी सुरक्षा के बीच प्लेयर्स को होटल ले जाया गया है।

सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस के सभी 90 सीटों से प्रत्याशियों के साथ क्रिकेट मैच देखने जाएंगे। इसके लिए टिकट भी ले लिए गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश के साथ उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो अकबर समेत सभी केबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे।
होटल में दोनों टीम के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा के साथ छत्तीसगढ़ के भाजियों का स्वाद चखेंगे। होटल के हेड सेफ उत्पल डे ने बताया की खाने का मैन्यू दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया से मीट मंगाया गया हैl सभी क्रिकेटर यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, का भी स्वाद चखेंगे।छत्तीसगढ़ के भाजियों को भी मैन्यू में रखा गया है। प्रोटीन युक्त खानों पर विशेष फोकस रखा गया है।
उन्होंने बताया, विदेशी और भारत के प्लेयर्स को किस तरह का खाना पसंद है, हमारे पास पहले से अनुभव है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी निजी होटल रुकेंगेl
हॉटल में प्लेयर्स की सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, आरक्षक सहित 40 जवान तैनात हैं।