दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज : टीम इंडिया घोषित, यूपी के रिंकू सिंह वनडे व टी-20 टीम में
भारत को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाना है और इस दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. दिल्ली में कोच राहुल द्रविड़, भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की बैठक के बाद टीम घोषित हुई. रोहित और विराट जहां सफेद गेंद की सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं होंगे.
टी20 टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, वनडे टीम की कप्तानी केएल राहुल को मिली है. वनडे टीम में संजू सैमसन लौटे है. विराट और रोहित विश्व कप से पहले और उसके बाद लगातार खेलते आ रहे हैं ऐसे में इन दोनों प्लेयर्स ने आराम की मांग की है, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी टीम में अवसर नहीं मिला है क्योंकि तेज गेंदबाज का ईलाज चल रहा है.

हार्दिक पांड्या चोटिल हैं और रोहित ने टी20 सीरीज के लिए आराम मांगा है, ऐसे में सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज के लिए कप्तानी मिली है. सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में टीम की अगुवाई कर रहे हैं. टी-20 में अपनी अलग छाप छोडऩे वाले रिंकू सिंह अब टी-20 के साथ वन डे टीम में भी दिखेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो टीम टी20 सीरीज खेल रही है, लगभग वही खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं. जडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम की कप्तानी केएल राहुल को सौंपी गई है. केएल राहुल के अलावा टीम में संजू सैमसन को अवसर मिला है. रजत पाटिदार को मौका मिला है. साई सुदर्शन को मौका मिला है.

टेस्ट सीरीज में रोहित और विराट लौटे है. टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, अजिंक्य रहाणे और पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है. टेस्ट में जायसवाल को अवसर मिला है. ऋतुराज गायकवाड़ जगह बनाने में सफल हुए हैं. मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज खेलेंगे या नहीं यह इस पर तय करेगा कि वो फिट है या नहीं.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पूरा शेड्यूल
टी-20 सीरीज
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टी20, 10 दिसंबर, डर्बन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टी20, 12 दिसंबर, जीकेबरहा
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टी20, 14 दिसंबर, जोहान्सबर्ग
वनडे सीरीज
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला वनडे, 17 दिसंबर, जोहान्सबर्ग
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा वनडे, 19 दिसंबर, जीकेबरहा
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा वनडे, 21 दिसंबर, पार्ल
टेस्ट सीरीज
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टेस्ट, 26 दिसंबर, सेंचुरियन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट, 3 जनवरी, केप टाउन