Trending

नेक्स्ट जेन चैंपियनशिप : आर्थर फिल्स व हमाद मेदजेदोविच फाइनल में

फ्रांस के शीर्ष वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके नेक्स्ट जेन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मैच र्सिबया के हमाद मेदजेदोविच से होगा। सत्र की इस अंतिम टूर्नामेंट में 21 वर्ष या उससे कम उम्र के शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

19 वर्षीय फिल्स ने फ्रांस के अपने साथी लुका वान एश को 2-4, 4-1, 4-3 (1), 4-3 (6) से हराया। मेदजेदोविच ने डोमिनिक स्ट्रीकर के पीठ दर्द की वजह से सेमीफाइनल में आधे मैच से हट जाने के बाद फाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

उस समय 20 वर्षीय मेदजेदोविच 4-3 (5), 2-1 से आगे चल रहे थे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2017 में की गई थी और पहली बार इसका आयोजन सऊदी अरब में हो रहा है। इससे पहले यह मिलान में आयोजित की जाती थी। स्टेफानोस सितसिपास, यानिक सिनर और कार्लोस अलकराज इस प्रतियोगिता के पूर्व चैंपियनों में शामिल हैं।