Trending

चर्चित समाजसेवी, युवा नेता आशीष तिवारी बीजेपी में शामिल

लखनऊ : आरएलडी के वरिष्ठ नेताओं की जयंत चौधरी से नाराजगी आज साफ देखी गई। जयंत चौधरी के करीबी आरएलडी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए।
आज बीजेपी मुख्यालय पर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में इन सभी आरएलडी नेताओ को पूरे सम्मान के साथ मंच पर ज्वॉइन कराया गया।

आज बीजेपी ज्वाइन करने वाले आरएलडी नेताओ में

  • लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी।
  • कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह।
  • अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ महमूद।
  • अधिकृत प्रदेश प्रवक्ता, वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शास्त्री।
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष तराई क्षेत्र, मो. असद हुसैन खान (एडवोकेट)। _संगठन महामंत्री तराई क्षेत्र, यश विंदर सिंह धूम्मन, रफी अहमद के साथ बड़ी संख्या में पीलीभीत, रामपुर के कई बड़े किसान नेता शामिल थे।