Trending

19 दिसंबर को दुबई में होगी आईपीएल-2024 की नीलामी

आईपीएल के अगले संस्करण की नीलामी की तारीख और वेन्यू का अधिकारिक रूप से घोषणा हो गई है। बीसीसीआई ने रविवार 3 दिसंबर को आईपीएल लीग के ‘एक्स’ अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। यह एक मिनी ऑक्शन होगा जिस वजह से नीलामी एक दिन में ही खत्म हो जाएगी। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब नीलामी के लिए प्लेयर्स की मंडी देश के बाहर सजेगी।

आईपीएल के मैच तो इससे पहले देश के बाहर हुए हैं, मगर नीलामी पहली बार विदेशी सरजमीं पर होगी। इस नीलामी के लिए कुल 1166 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सभी टीमें मिलकर कुल 262.95 करोड़ रुपए 77 प्लेयर्स पर लुटाएगी। इस मिनी ऑक्शन में कुल 61 प्लेयर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपना बेस प्राइज करोड़ों में रखा है। इनमें से 25 प्लेयर्स का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए का है।

इस ब्रैकेट में मिचेल स्टार्क समेत 7 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया विनिंग टीम का हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए गए जोफ्रा आर्चर ने नीलामी में अपना नाम नहीं दिया है।

विश्व कप के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंकाने वाले न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र की आधार कीमत 50 लाख रुपये है, उनके लिये बड़ी बोली लगने की संभावना है।

दक्षिण अफ्रीका की नई तेज गेंदबाजी सनसनी गेराल्ड कोएत्जी और खतरनाक बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन दो करोड़ रुपये के ब्रैकेट में है। दुनिया के शीर्ष कलाई के स्पिनरों में से एक वानिंदु हसरंगा 1.5 करोड़ रुपये के ब्रेकेट में हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा रिलीज किया गया है।

बेस प्राइस 2 करोड़: हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मिशेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान , टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज

बेस प्राइस 1.5 करोड़: मोहम्मद नबी, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, केन रिचर्डसन, डैनियल सैम्स, डैनियल वॉरॉल, टॉम कुरेन, मर्चेंट डी लैंग, क्रिस जॉर्डन, डेविड मालन, टाइमल मिल्स, फिल साल्ट, कोरी एंडरसन , कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, टिम साउथी, कॉलिन इनग्राम, वानिंदु हसरंगा, जेसन होल्डर, शेरफेन रदरफोर्ड

बेस प्राइज 1 करोड़: एश्टन एगर, रिले मेरेडिथ, डी’आर्सी शॉर्ट, एश्टन टर्नर, गस एटकिंसन, सैम बिलिंग्स, माइकल ब्रेसवेल, मार्टिन गुप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, अल्ज़ारी जोसेफ, रोवमैन पॉवेल, डेविड विसे