मैनचेस्टर यूनाईटेड पर न्यूकासल की जीत, आर्सेनल को चार अंक की बढ़त
प्लेयर्स की चोटों से जूझने के बावजूद न्यूकासल यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवर को यहां मैनेचस्टर यूनाईटेड को 1-0 से हराया।
न्यूकासल के मैनेजर एडी होवे को लगातार तीसरे मैच में समान एकादश के साथ शुरुआत करने को मजबूर होना पड़ा, उनके खिलाड़ी उम्मीद पर खरे उतरते हुए जीत हासिल करने में सफल रहे।

मैच का एकमात्र गोल 55वें मिनट में एंथोनी गोर्डन ने किया जो न्यूकासल को जीत दिलाने के लिए काफी था। आर्सेनल ने वोल्वरहैम्पटन को 2-1 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी बढ़त बरकरार रखी है। आर्सेनल की ओर से बुकायो साका और मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल दागे।
आर्सेनल टीम 14 मैच में 33 अंक के साथ शीर्ष पर है। मैनचेस्टर सिटी 29 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है उसने आर्सेनल से एक मैच कम खेला है। न्यूकासल टीम आर्सेनल से सात अंक पीछे पांचवें पायदान पर है मैनचेस्टर यूनाईटेड सातवें नंबर पर है।
अन्य मुकाबलों में बर्नले ने 10 प्लेयर्स के साथ खेल रहे शेफील्ड यूनाईटेड को 5-0 से हराया, एवर्टन ने नॉटिंघम फॉरेस्ट को 1-0 से हराया। बर्नले के जे रोड्रिग्ज ने इस दौरान 16 सेकेंड के भीतर गोल दागा।