Trending

धोनी ने पालतू घोड़े पर लुटाया प्यार, देखें वीडियो

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का जानवरों से लगाव जगजाहिर है। उनके फॉर्म हाउस में अनेक पालतू जानवर हैं। धोनी का पालतू घोड़े के साथ एक दिलकश वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह घोड़े पर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी और अन्य कई लोग घोड़े के करीब खड़े हैं। धोनी ने अपने हाथ उठा रखे हैं और घोड़ा खाने की कोशिश करता है। इसके बाद, धोनी बोलते हैं, ”नहीं यह हाथ खाने का नहीं है।

धोनी के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा ‘धोनी का पालतू जानवरों के प्रति प्यार अलग ही लेवल का है’ तो किसी ने कमेंट किया ‘धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।

बता दें कि धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह तब से सिर्फ आईपीएल में एक्टिव हैं। धोनी आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद से परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वह मई में आखिरी बार क्रिकेट खेलते हुए दिखे थे।

धोनी आईपीएल 2024 में खेलेंगे। वह पिछले सीजन में घुटने की चोट के साथ मैदान पर उतरे थे। उन्होंने सीजन समाप्त होने के बाद घुटने की सर्जरी कराई थी।

धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह सीएसके की पांचवीं ट्रॉफी थी। धोनी पांच आईपीएल खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। उनके अलावा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने यह कारनामा अंजाम दिया है।