Trending

शिव जी इन राशियों पर जमकर बरसाएंगे अपनी कृपा

1. मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. आज माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे. सेहत बेहतर रहेगा. आर्थिक लाभ मिलने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. परिवारवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे. जरूरतमंद की मदद करें. 

2. वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित होने वाला है. आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी.  आज आपके सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. परिवारवालों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. गंगाजल में जौ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें. 

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी. घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी. व्यापार में मुनाफा होगा.  शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं. 

4. कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए  आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आज कोई भी फैसला सोच-समझकर करें. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.  किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनेगा. सेहत में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. शिव जी की पूजा करें. 

5. सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. आज आपको सभी काम में सफलता मिलेगी. व्यापार में मुनाफा होगा. स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी. सेहत में सुधार होगा.  लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. दान-पुण्य करें. 

6. कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. किसी से बहस न करें. मतभेद से दूर रहें. किसी से भी वाद-विवाद न करें. दूसरों के कामों में दखलअंदाजी न करें. कहीं यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें.  जरूरतमंद की मदद करें. 

7. तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है. आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जांएगे. कार्यस्थल पर आपको सफलता मिलेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है. घर के मंदिर में दीपक जलाएं. 

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है. आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी. काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. घर पर कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. शिवलिंग की पूजा करें. 

9. धनु राशि

धनु राशि वाले कोई भी फैसला बिना सोचे न लें. इससे आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. सेहत में सुधार होगा.  शिव जी की पूजा करें. 

10. मकर राशि

किसी काम को करने की अगर पिछले कुछ समय से झिझक रहे हैं तो आप आज निडर होकर उस काम को करें. देवी लक्ष्मी की कृपा से आज आपके साथ काम बनते चले जाएंगे. सेहत का ध्यान रखें. जरूरतमंद कि मदद करें. 

11. कुंभ राशि 

आज आपके लिए बेहतर होगा किसी भी मीटिंग या ऑफिस में देरी से ना पहुंचे. नियम से काम करेंगे तो आज के दिन के बेहतर परिणाम भी मिल सकते हैं. कामकाज के लिहाज से आपको नई जिम्मेदारियां मिलेगी जो आपके काम के बोझ को बढ़ा सकती है. शिव मंत्र का जाप करें. 

12. मीन राशि

आज आपका दिन है और आप अपने दुश्मनों पर आज विजय पा सकते हैं. किसी के पचड़े से जितना हो सके उतना दूर ही रहें. कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनाना चाहिए. हो सके तो कहीं बाहर घूम आएं. आपके जीवन में नयापन आएगा. शिव चालीसा का पाठ करें.