Trending

शेफलर का शानदार प्रदर्शन, बने हीरो वर्ल्ड चैलेंज चैंपियन

दुनिया के नंबर एक गोल्फर स्कॉटी शेफलर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहली बार हीरो वर्ल्ड चैलेंज का खिताब जीता, टूर्नामेंट के मेजबान टाइगर वुड्स ने अच्छी वापसी की।

शेफलर ने अंतिम दौर से पहले तीन शॉट की बढ़त बनाई थी। उन्होंने अंतिम दौर में चार अंडर 68 का कार्ड खेला और अपना कुल स्कोर 268 तक पहुंचाया। उन्हें खिताब जीतने पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार मिला। मैट फिट्ज़पैट्रिक ने अंतिम दौर में आठ अंडर 64 का कार्ड खेला जिससे वह पांच स्थान आगे बढ़कर दूसरे नंबर पर रहे।

साभार : गूगल

जस्टिन थॉमस ने पांच अंडर 67 के कार्ड से अपना कुल स्कोर 272 पर पहुंचाया और तीसरा स्थान पर आये। सबकी निगाहें टाइगर वुड्स पर थी। उन्होंने अंतिम दौर में 72 का कार्ड खेला। इससे पहले शुरुआती तीन दिन उनका स्कोर 75, 70 और 71 रहा था।