Trending
बार्सिलोना की जीत में जोओ फेलिक्स का गोल
अपने पूर्व क्लब के खिलाफ जोओ फेलिक्स ने गोल किया जिससे बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से मात देकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचने की ओर कदम बढ़ाए। बार्सिलोना ने फेलिक्स को एटलेटिको से ऋण पर लिया है।
उन्होंने 28वें मिनट में गोल किया, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। बार्सिलोना अपने घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने में सफल रहा। इस जीत से बार्सिलोना के 15 मैच में 34 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर रहने वाली रियाल मैड्रिड और गिरोना से चार अंक पीछे है।

इन दोनों टीमों ने शनिवार को जीत हासिल की थी। रियाल मैड्रिड ने ग्रेनाडा को 2-0 से और गिरोना ने वालेंसिया को 2-1 से मात दी थी। इस हार से एटलेटिको चौथे स्थान पर आ गया है। उसके तीसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना से तीन अंक कम हैं। एटलेटिको ने बार्सिलोना से एक मैच कम खेला है।