Trending

ऋषभ पंत का रिकवरी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने, जल्द वापसी की उम्मीद

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट से काफी तेजी से रिकवर हो रहे हैं। पिछले वर्ष 30 दिसंबर को दिल्ली से रूड़की जाने के दौरान पंत के कार का एक्सीडेंट हो गया था।

पंत को सिर और पैर में चोट आई थी। उनके घुटने का भी ऑपरेशन हुआ था। पंत अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी में विशेषज्ञों की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उन्होंने वेट उठाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

साभार : गूगल

पंत एक्सीडेंट के बाद करीब 1 वर्ष से क्रिकेट से दूर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने बतौर कप्तान 2024 आईपीएल के लिए रिटेन किया है। उम्मीद है कि पंत आईपीएल 2024 से वापसी कर सकते हैं।

आईपीएल का अगला सीजन मार्च-अप्रैल में हो सकता है। ऐसे में 3-4 महीने ही बचे हैं। उम्मीद है कि पंत आईपीएल से पहले पूरी तरह से रिकवर कर लेंगे। 2024 आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे। उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई।

एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर खुद ही बाहर निकले। लोग बचाने पहुंचे तो बोले- मैं ऋषभ पंत हूं। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस के अनुसार झपकी लगने से यह हादसा हुआ था।

पंत ने चोट के बाद अपनी रिकवरी का पहला वीडियो 10 फरवरी को डाला था। वह छत पर स्टिक के सहारे चलते दिखे थे। पंत कई बार अपने रिकवरी को लेकर फोटो और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।