दक्षिण अफ्रीका पहुंची टीम इंडिया, देखें वीडियो
टीम इंडिया बुधवार (6 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका पहुंच गई है। बीसीसीआई ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर भारत के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के दौरान एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय प्लेयर्स ने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एयरपोर्ट और टीम होटल में प्लेयर्स का जोरदार स्वागत हुआ। भारत अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच रविवार (10 दिसंबर) को डरबन में खेलेगा, जो कि तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच होगा।
बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में भारत के प्लेयर्स से मिलने के लिए प्रशंसक भी मौजूद थे। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी बारिश से बचने के लिए ट्रॉली को अपने सिर पर रखकर भागते हुए भी नजर आए।

भारत के लिए अगले वर्ष खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के नजरिए से अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज काफी अहम होने वाली है। क्योंकि इसके बाद टीम को अधिक टी20 मैच खेलने को नहीं मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के बाद भारत अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में टी20 सीरीज खेलेगी।
वीडियो में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ टीम के अन्य खिलाड़ी नजर आए। इस दौरान वीडियो में एक गजब का नजारा देखने को मिला, जब भारत के कुछ खिलाड़ी बारिश से बचने के लिए अपने सिर को ट्रॉली से ढककर बस पकड़ने के लिए भागते हुए नजर आए।
रविंद्र जडेजा टी20 सीरीज में भारतीय टीम के उपकप्तान होंगे। टी20 सीरीज के बाद सूर्यकुमार यादव को ब्रेक मिलेगा, जो कि वनडे विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे।
भारत (टी-20 टीम) : यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (वीसी), दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार।