Trending
राष्ट्रीय निशानेबाजी : नवीन का दोहरे स्वर्ण पर निशाना
आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट के निशानेबाज नवीन ने भोपाल में संपन्न पिस्टल स्पर्धाओं की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ दोहरी सफलता हासिल की।
नवीन ने फाइनल में 246.2 अंक के साथ उत्तर प्रदेश के विवेक (244.0) को हराया। नौसेना के उज्जवल मलिक (221.3) तीसरे स्थान पर रहे। नवीन ने सागर डांगी और बिशाल श्रेष्ठ के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में 1742 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

नौसेना टीम 1737 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही, हरियाणा ने कांस्य पदक जीता। क्वालीफिकेशन में सेना के निशानेबाज निशांत रावत ने 589 अंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
नवीन ने क्वालीफिकेशन में चार अन्य निशानेबाजों के समान 581 अंक जुटाए, ’10 अंक के अंदरूनी’ हिस्से में अधिक निशाने लगाकार आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे।