Trending

43वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम घोषित

लखनऊ। ऋषभ यादव को 43वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प्रदेश की रोइंग टीम का कप्तान बनाया गया है। चयनित टीम की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के चेयरमैन सलेक्शन कमेटी आदित्य मिश्रा (आईपीएस) ने करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ पहुंच गई है।

ऋषभ यादव होंगे उत्तर प्रदेश जूनियर रोइंग टीम के कप्तान

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के महासचिव सुधीर शर्मा ने बाया कि 43वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप चंडीगढ़ में 7 से 12 दिसंबर, 2023 रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होगी। चैंपियनशिप में 7 व 8 दिसंबर को टीम की मीटिंग व ड्रा होगा जबकि मुकाबलों की शुरुआत 9 दिसंबर को होगी।

टीम में चयनित खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा (भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश), संरक्षक डॉ.आरपी सिंह (आईपीएस), आईपीएस राजीव त्रिवेदी, आईपीएस गोपाल गुप्ता सेवानिवृत्त, डीजी रेनुका मिश्रा,  एडीजी एन पद्मजा, आईपीएस बिनोद कुमार सिंह सहित आईपीएस आरके स्वर्णकार, डा.सिद्धार्थ शुक्ला व राकेश शुक्ला ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश जूनियर रोइंग टीम

ऋषभ यादव (सिंगल्स स्कल), रूपल यादव (सिंगल स्कल),  अमन निषाद, युवराज सिंह यादव (डबल स्कल), कोच : गणेश निषाद, बालक टीम मैनेजर : डा. पुरुषार्थ शुक्ला, बालिका टीम मैनेजर : डा.सौम्या चौबे।