Trending
फुटबॉल लीग 2023 में लुई सुआरेज को गोल्डन बॉल का पुरस्कार
बार्सिलोना में लियोनेल मेसी के पूर्व साथी और उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुई सुआरेज को ब्राजील की फुटबॉल लीग में सीजन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जिसके लिए उन्हें गोल्डन बॉल का पुरस्कार मिला।
लिवरपूल और अजेक्स की ओर से खेलने के बाद स्पेन में मेसी के साथ खेलने वाले सुआरेज ने ब्राजील की लीग में दूसरे स्थान पर रही ग्रेमियो की तरफ से 17 गोल किए।

ब्राजील की लीग बुधवार को खत्म हुई जिसमें पालमेरास अपना खिताब बचाने में कामयाब रहा। सुआरेज़ ने सीजन के आखिरी दिन रियो डी जनेरियो के माराकाना स्टेडियम में फ्लुमिनेंस के खिलाफ दो गोल दागे जिससे उनकी टीम यह मैच 3-2 से जीतने में सफल रही। ब्राजील की लीग में सर्वाधिक 20 गोल एटलेटिको माइनिरो के फॉरवर्ड पॉलिन्हो ने दागे।