पंजाब किंग्स में संजय बांगर की वापसी, मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब किंग्स ने पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ को आगामी आईपीएल सत्र के लिए अपना क्रिकेट विकास प्रमुख नियुक्त किया। संजय बांगर इससे पहले भी फ्रेंचाइजी के साथ काम कर चुके हैं।
संजय 2015 और 2016 में मुख्य कोच के रूप टीम से जुड़े थे और 2014 में फ्रेंचाइजी के सहायक कोच थे। संजय बांगर ने प्रेस रिलीज में बोला, ”पंजाब किंग्स के साथ दोबारा जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

हमारे पास कोर खिलाड़ी मौजूद हैं, क्योंकि इस वर्ष हमने सबसे कम प्लेयर्स को रिलीज किया है। स्क्वॉड को सर्वश्रेष्ठ सपोर्ट देने की चुनौती है और सीजन के बाद टीम को मजबूत और सफल बनाने पर।
संजय बांगर 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में शामिल हुए थे। इसके बाद साइमन कैटिच के टीम से बाहर होने पर उन्हें मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उनके देखरेख में आरसीबी खिताब नहीं जीत पाई, दो बार प्लेऑफ में पहुंची।
संजय बांगर के रहते हुए पंजाब किंग्स 2014 में उपविजेता रही, अगले दो संस्करणों में तालिका में सबसे नीचे रही। आईपीएल 2024 के लिए नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने फिनिशर शाहरुख खान सहित केवल पांच प्लेयर्स को रिलीज किया, जिससे उन्हें 9 करोड़ रुपये मिले।
नीलामी के लिए उनके पास 29.1 करोड़ रुपये का पर्स है। बांगर टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ मिलकर काम करेंगे और दोनों 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए योजना बनाएंगे।