Trending

लुंगी एनगिडी चोटिल, भारत के खिलाफ टी-20 से बाहर

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट की वजह से भारत के खिलाफ रविवार से शुरू हो रही 3 टी-20 मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने अपने बयान में बोला गया है कि 27 वर्षीय खिलाड़ी को टीम से रिलीज कर दिया गया है।

एनगिडी अपने घरेलू टीम के पास लौट गए हैं, दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम निगरानी में रिहैब करेंगे। एनगिडी की जगह तेज गेंदबाज ब्यूरेन हेंड्रिक्स को जगह मिली है। 33 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हेंड्रिक्स ने राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पिछला मैच 2021 में टी-20 फॉर्मेट में ही खेला था। वे 19 टी-20 इंटरनेशनल में 25 विकेट ले चुके हैं।

लुंगी एनगिडी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए थे। उनके बाएं टखने में मोच थी। जिसकी वजह से वह कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी वह नहीं खेल सके थे। एनगिडी को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए घोषित टीम में जगह मिली थी।

उम्मीद थी कि वह भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वह फिट हो जाएंगे, अभी तक वह फिट नहीं हो सके। लुंगी एनगिडी ने अपने देश के लिए अब तक 17 टेस्ट, 56 वनडे और 20 टी-20 खेले हैं। ऐसे में उनके नाम टेस्ट में 51 विकेट, वनडे में 88 विकेट और टी-20 में 60 विकेट हैं।

तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत 6 दिसंबर की सुबह डरबन पहुंच गई थी। 8 दिसंबर को टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन हुआ था। टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव कर रहे है। उनकी कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज को 4-1 से जीता है।