डब्ल्यूपीएल नीलामी : एनाबेल सदरलैंड दिल्ली टीम में, लगी सबसे ऊंची बोली
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 की नीलामी प्रक्रिया मुंबई में शुरु हो चुकी है। अभी तक प्रक्रिया में 30 लाख के बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह अभी तक की एक दिन की सबसे ऊंची बोली है।
सदरलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा, जो दिन की दूसरी सबसे ज्यादा बोली है। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहैम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 40 लाख रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख था।

नीलामी में अच्छी शुरुआत के बाद अभी तक भारती फुलमाली, मोना मेश्राम, वेदा कृष्णमूर्ति, पूनम राउत, प्रिया पूनिया, देविका वैद्य, एस.मेघना, डिएंड्रा डाटिन, चमारी अट्टापट्टू, बेस हीथ, सुषमा वर्मा, एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट अनसोल्ड रहे।
यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने विदेशी स्लॉट पूरे कर लिए हैं। डीसी के पर्स में अब सिर्फ 25 लाख बचे हैं और उन्हें 10 लाख रुपये बेस प्राइस पर 2 प्लेयर्स को लेने की कोशिश करनी होगी।
इस नीलामी में यूपी के प्लेयर्स को जगह मिली थी, लेकिन उनको कोई खरीदार नहीं मिला है। निशु चौधरी (UPCA) को किसी ने नहीं खरीदा। 10 लाख बेस प्राइस वाली सोनम यादव (UPCA) को भी खरीदार नहीं मिला। रेखा सिंह (UPCA) को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।
बता दें कि कुल 165 प्लेयर्स की नीलामी होनी है जिसमें 104 खिलाड़ी भारतीय हैं, 61 अन्य देशों के हैं। पांच डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी के लिए चुनौती उनकी टीमों में कुल 30 स्लॉट भरने की है। प्रत्येक टीम अपनी टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी रख सकती है। डब्ल्यूपीएल का दूसरा संस्करण अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकता है।
इन 30 खिलाड़ियों पर लगी सफल बोली
एनाबेल सदरलैंड- दिल्ली कैपिटल्स, 2 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
काशवी गौतम- गुजरात जायंट्स, 2 करोड़ (भारत)
वृंदा दिनेश- यूपी वॉरियर्स, 1.30 करोड़ (भारत)
शबनम इस्माइल- मुंबई इंडियंस, 1.20 करोड़ (साउथ अफ्रीका)
फोएबे लिचफील्ड- गुजरात जायंट्स, 1 करोड़ (ऑस्ट्रेलिया)
एकता बिष्ट- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 60 लाख (भारत)
जॉर्जिया वेयरहैम- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 40 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
डैनियल वैट- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (इंग्लैंड)
मेघना सिंह- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
केट क्रॉस- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (इंग्लैंड)
एस. मेघना- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
लॉरेन चीटल- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
सिमरन बहादुर- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (भारत)
वेदा कृष्णमूर्ति- गुजरात जायंट्स, 30 लाख (भारत)
गौहर सुल्ताना- यूपी वॉरियर्स, 30 लाख (भारत)
सोफी मोलीनक्स- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 30 लाख (ऑस्ट्रेलिया)
प्रिया मिश्रा- गुजरात जायंट्स, 20 लाख (भारत)
एस. सजना- मुंबई इंडियंस, 15 लाख (भारत)
तृषा पूजिता- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)
अपर्णा मंडल- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)
पूनम खेमनार- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख(भारत)
अमनदीप कौर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
साइमा ठाकोर- यूपी वॉरियर्स, 10 लाख (भारत)
कैथरीन ब्राइस- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (स्कॉटलैंड)
मन्नत कश्यप- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)
अश्वनी कुमारी- दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख (भारत)
फातिमा जाफर- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
कीर्तन बालाकृष्णन- मुंबई इंडियंस, 10 लाख (भारत)
शुभा सतीश- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 10 लाख (भारत)
तरन्नुम पठान- गुजरात जायंट्स, 10 लाख (भारत)