Trending

आईपीएल 2024 नीलामी : 333 प्लेयर्स की सूची में 214 भारतीय व 119 विदेशी

आईपीएल के अगले सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आईपीएल के अगला सीजन भारत में या फिर विदेश में होगा। इसको लेकर बीसीसीआई ने कमर कस ली है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी में शामिल होने वाली प्लेयर्स की सूची भी सामने आ चुकी है।

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगी। इसको लेकर बीसीसीआई ने पूरी तैयारी कर ली है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नीलामी के लिए 333 प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है जिनकी नीलामी होगी।

आईपीएल इतिहास में पहली बार नीलामी देश में नहीं बल्कि विदेश में होने जा रही है। बीसीसीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, नीलामी का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से होगा।

नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 333 प्लेयर्स में 214 भारतीय हैं, 119 विदेशी प्लेयर हैं। साथ ही इस लिस्ट में 111 कैप्ड और 215 अनकैप्ड प्लेयर हैं। इसमें यूपी के 10 खिलाड़ी है जिनके मालामाल होने की पूरी संभावना है।

आईपीएल के 16 सीजन हो चुके हैं। अभी तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। केकेआर ने दो बार, राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार ट्रॉफी जीती है।

यूपी के इन खिलाड़ियों पर होगी पैसे की बारिश

इस नीलामी में यूपी के शिवम मावी, समीर रिजवी, यश दयाल,कार्तिक त्यागी,शिवा सिंह, स्वास्तिक चिकारा, सौरभ कुमार,अटल राय,जसमेर धनखड़,शिवम शर्मा के नाम है।

यूपी के खिलाड़ी

1 शिवम मावी (गेंदबाज)- बेस प्राइस: 50 लाख है।
2 समीर रिजवी(गेंदबाज)-बेस प्राइस: 20 लाख है।
3 यश दयाल-बेस प्राइस: 20 लाख है।1
4 कार्तिक त्यागी(गेंदबाज)-बेस प्राइस:20 लाख है।
5 शिवा सिंह(गेंदबाज)-बेस प्राइस: 20 लाख है
6 स्वास्तिक चिकारा(बल्लेबाज)-बेस प्राइस: 20 लाख है।
7 सौरभ कुमार (ऑलराउंडर)-बेस प्राइस: 20 लाख है।
8 अटल राय(ऑलराउंडर)-बेस प्राइस: 20 लाख है।
9 जसमेर धनखड़(गेंदबाज)-बेस प्राइस: 20 लाख है।
10 शिवम शर्मा(गेंदबाज)-बेस प्राइस: 20 लाख है।

गुजरात टीम के पर्स में बचे सबसे अधिक पैसे
बता दें कि गुजरात टाइटन्स के पास पर्स में सबसे अधिक 38.15 करोड़ रुपये बचे हैं. यानी यह टीम नीलामी में सबसे अधिक पैसे खर्च कर सकती है. उसे अब 8 प्लेयर्स ही खरीदने हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पर्स में सबसे कम 13.15 करोड़ रुपये बचे हैं. केएल राहुल की कप्तानी वाली इस टीम को अब 6 खिलाड़ी और खरीदने हैं.

टीम मौजूदा खिलाड़ी पर्स में बचे रुपये कितने प्लेयर खरीद सकते हैं
गुजरात टाइटन्स : 17 38.15 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद : 19 34 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स:13 32.7 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स : 19 31.4 करोड़
पंजाब किंग्स : 17 29.1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स : 16 28.95 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 19 23.25 करोड़
मुंबई इंडियंस : 17 17.75 करोड़
राजस्थान रॉयल्स : 17 14.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स : 19 13.15 करोड़

आईपीएल 2024 नीलामी के लिए टीमों के पास शेष स्लॉट
चेन्नई सुपर किंग्स- 6 स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स- 9 स्लॉट
गुजरात टाइटंस- 8 स्लॉट
केकेआर- 12 स्लॉट
लखनऊ सुपर जायंट्स- 6 स्लॉट
मुंबई इंडियंस- 8 स्लॉट
पंजाब किंग्स- 8 स्लॉट
आरसीबी- 6 स्लॉट
राजस्थान रॉयल्स- 8 स्लॉट
सनराइजर्स हैदराबाद- 6 स्लॉट