Trending
स्वियातेक लगातार दूसरी बार बनी डब्ल्यूटीए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
इगा स्वियातेक ने लगातार दूसरे वर्ष सीजन के अंत में नंबर एक रैंकिंग हासिल करके लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल किया और यह श्रेय हासिल करने वाली वह सेरेना विलियम्स के बाद दूसरी महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई।
पिछले वर्ष खेल को अलविदा कहने वाली सेरेना 2012 से 2015 के बीच हर साल वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही। उन्होंने कुल सात बार यह सम्मान हासिल किया।

पोलैंड की स्वियातेक ने इस वर्ष 68 मैच जीते और 11 गंवाये। उन्होंने फ्रेंच ओपन सहित छह खिताब जीते। पिछले महीने डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीतकर उन्होंने एरिना सबालेंका को नंबर एक रैंकिंग से हटाया। स्वियातेक के कोच टोमाज विक्टोरोवस्की को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार मिला, एलिना स्वितोलिना को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वापसी का पुरस्कार दिया गया।