राज लिम्बानी की गेंदबाजी के आगे नेपाल ढेर, भारत की 10 विकेट से जीत
राज लिम्बानी (7 विकेट) की घातक गेंदबाजी और अर्शिन कुलकर्णी (43 रन) की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने अंडर-19 एशिया कप ग्रुप ए के मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया।
अंडर-19 एशिया कप
भारत की अर्शिन कुलकर्णी और आदर्श सिंह ने 7.1 ओवर में 57 रन बनाकर मैच जीता। अर्शिन ने 30 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और पांच छक्के लगाये। आदर्श ने 13 गेंदों मे दो चौकों से 13 रन बनाए।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने आये नेपाल के सलामी बल्लेबाज दीपक बोहरा एक रन पहले ही ओवर में लिम्बानी का शिकार बने। सातवें ओवर में उत्तम मगर को शून्य पर लिम्बानी बोल्ड कर दिया।
नेपाल के लगातार विकेट गिरते रहे और उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका। नेपाल से हेमन्त धामी ने सबसे अधिक आठ रन बनाये। अर्जुन कुमाल और डी बोहरा ने सात-सात रन बनाये। तीन खिलाड़ी मात्र चार-चार रन बनाकर आउट हुये।
भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे नेपाल टीम 22.1 ओवर में 52 रन पर सिमट गई। 52 रन के स्कोर में 13 अतिरिक्त रन भी है। भारत से राज लिम्बानी ने सार्वधिक सात बल्लेबाजों को आउट किया। इसके आलवा आराध्या शुक्ला ने दो विकेट लिये और अर्शिन कुलकर्णी को एक विकेट मिला।