Trending

जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप : नीदरलैंड की हार, भारत सेमीफाइनल में

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच जूनियर विश्व कप मलेशिया 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनायीं। रोमांचक क्वार्टर फाइनल में हॉफ टाइम तक 2-0 से पीछे चल रही भारत ने धैर्य और चरित्र का शानदार प्रदर्शन करते हुए नीदरलैंड्स को 4-3 से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री ली।

पहले क्वार्टर की शुरुआत में टिमो बोअर्स (5′) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर नीदरलैंड्स को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में पेपिज़न वैन डेर हेजडेन (16′) ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हॉफ टाइम तक अपनी टीम को 2-0 हो गई।

@hockeyindia

भारत ने तीसरे क्वार्टर में बेहतरीन वापसी की। अरिजीत सिंह हुंदल की सहायता से आदित्य लालेज (34′) ने गोल कर भारत का खाता खोला। दो मिनट बाद अरायजीत ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल कर भारत को 2-2 से बराबरी दिलाई।

तीसरे क्वार्टर के अंत में ओलिवर हॉर्टेंसियस (44′) ने गोल कर नीदरलैंड्स को 3-2 से आगे कर दिया। दस मिनट से भी कम समय शेष रहने पर भारतीयों ने अपने खेल की गति बढ़ा दी और यह उपयोगी साबित हुआ क्योंकि सौरभ आनंद कुशवाह (52′) ने एक शानदार रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया।

मैच के 57वें मिनट में कप्तान उत्तम सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 4-3 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। 14 दिसंबर को सेमीफाइनल में भारत का सामना जर्मनी से होगा।