दूसरा टी-20 : भारत की हार, दक्षिण अफ्रीका की डकवर्थ लुईस नियम से जीत
रीजा हेंड्रिक्स (49 रन) , कप्तान मार्करम (30 रन), ट्रिस्टियन स्टब्बस (नाबाद 14) और फेहलुकावायो (नाबाद 10 रन) की पारी से सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में हुए तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से हराया। टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
वर्षा प्रभावित मैच में मेजबानों को डकवर्थ लुईस नियम से 152 रनों का लक्ष्य मिला था, जो उसने 13.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने 49, कप्तान मार्करम ने 39 और डेविड मिलर ने 17 रन पारी खेली, ट्रिस्टियन स्टब्बस (नाबाद 14) और फेहलुकावायो (10) ने नाबाद रहे।

भारत के लिए मुकेश कुमार को सबसे अधिक 2 विकेट मिले, सिराज और कुलदीप एक-एक सफलता मिली। भारत की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के दोनों ओपनर जायसवाल (0) और शुभमन गिल (0) बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
युवा तिलक वर्मा (29) ने अच्छी लय दिखाई, सूर्यकुमार यादव (56) ने दिखाया कि वह दक्षिण अफ्रीकी पिचों पर भी प्रहार करना जानते हैं, दिल जीता एक बार फिर से रिंकू सिंह (68) ने जिन्होंने बारिश से मैच रुकने तक एक छोर न केवल थामे रखा बल्कि तेज गति से रन बनाते हुए 19.3 ओवरों में स्कोर को 7 विकेट पर 180 तक पहुंचाया।

आखिरी तीन गेंद फिंकने से पहले बारिश आ गई और प्लेयर्स को वापस लौटना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से गेराल्ड कोइट्जी ने तीन विकेट लिए, तबरेज शम्सी, एन जॉनसन और एलबी विलियमसन को एक-एक सफलता मिली।
बताते चले कि, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला टी-20 रविवार को डरबन में होना था, बारिश की वजह से रद्द हो गया था।