आईपीएल : 2024-28 की टाइटल स्पांसरशिप के लिए टेंडर जारी
बीसीसीआई ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर राइट्स बेचने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। बोर्ड अगले पांच सीजन यानी 2024 से 2028 तक के स्पॉन्सर राइट्स की नीलामी करेगा। फिलहाल आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर टाटा है, जिसने बीसीसीआई के साथ दो साल की डील के लिए 600 करोड़ रुपए में राइट्स खरीदे थे।
बोर्ड ने जो सूचना जारी की है उसके अनुसार स्पॉन्सर राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों को टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदने होंगे।
इस डॉक्यूमेंट के लिए कंपनियों को 5 लाख रुपए की नॉन रिफंडेबल राशि देनी होगी। डॉक्यूमेंट खरीदने की आखिरी तारीख 8 जनवरी 2024 है।

डॉक्यूमेंट खरीदने के बाद कंपनियों को ipltitlesponsor2023.itt@bcci.tv पर पेमेंट डिटेल्स भेजना है। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ इसके आधार पर बोली में भागीदारी की इजाजत मिल जाएगी। बोर्ड पहले सभी कंपनियों की योग्यता को परखेगा और बाद में ही बोली में भाग लेने की इजाजत होगी।
इस समय आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर टाटा है। यानी आईपीएल को केवल आईपीएल नहीं, टाटा आईपीएल बोला जा रहा है। मतलब लीग से पहले किसी ब्रांड का नाम। 2008 में DLF IPL कहा जाता था। इसे ही टाइटल स्पॉन्सरशिप बोलते हैं, जिसके लिए कंपनियां बोली लगाकर डील हासिल करती हैं।
2008 में टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए सालाना ₹50 करोड़ मिले थे थे, 2023 में ये आंकड़ा सालाना ₹300 करोड़ से ज्यादा है। टाटा और बीसीसीआई के बीच दो साल की डील हुई थी, जिसके लिए टाटा ने कुल ₹600 करोड़ दिए गए।
आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से दुबई में होगा। बीसीसीआई ने सोमवार को 333 प्लेयर्स के नाम शेयर किए। 10 टीमों के बीच 77 स्लॉट खाली हैं, यानी 333 में से 77 खिलाड़ी नीलाम होंगे, जिनमें से 30 विदेशी रहेंगे।
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के टॉप प्लेयर ट्रैविस हेड समेत कुल 23 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय है। 199 विदेशी यानी ओवरसीज प्लेयर्स है। वहीं, 2 प्लेयर एसोसिएट नेशन से हैं।