इस वजह से रिंकू सिंह को मांगनी पड़ी माफी
इस टाइम उत्तर प्रदेश के उभरते हुए सितारे रिंकू सिंह अपनी बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में है। आईपीएल में उनकी दमदार बल्लेबाजी सबने देखी और वनडे और टी-20 में अपना कमाल दिखा रहे हैं।
उनका खौफनाक खेल दूसरे टी-20 में देखने को मिला जब उन्होंने बिना आउट हुए 39 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों से 68 रन बनाए। इस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिंकू ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान मार्करम के फेंके 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऐसा छक्का मारा कि मीडियाबॉक्स में बैठे पत्रकारों के शरीर में भी एक बार को दहशत पैदा कर दी।
उन्हें कदमों का इस्तेमाल करते हुए बॉलर के सिर के ऊपर से ऐसा खतरनाक स्ट्रेट छक्का मारा, जो सीधे मीडियाबॉक्स के शीशे पर जाकर लगा और शीशे में मोटी दरार पैदा हो गई।
इससे ये पता चलता है कि उनके ये सिक्स कितना खतरनाक था कि अगर मीडियाबॉक्स में शीशा न लगात होता, तो यह किसी पत्रकार को जरूर चोटिल जरूर कर देता।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे टी20 के बाद बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें रिंकू सिंह मैच के दौरान किस तरह से कप्तान सूर्या ने उनकी मदद की और शीशा तोड़ने वाले छक्के को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रिंकू ने बोला कि उन्हें विकेट को समझने में थोड़ा टाइम लग रहा था, एक बार उस पर सेट होने के बाद उन्होंने कई शॉट्स लगाए। उन्होंने कहा कि सूर्या ने उन्हें सपोर्ट किया और बोला कि पैनिक मत कर और अपवा नैचुरल गेम खेल।
उनकी बातों का मुझे फायदा मिला। साथ ही रिंकू ने शीशा तोड़ने वाले सिक्स के बारे में बोला कि मुझे तो ये पता भी नहीं चला कि ऐसा हुआ। मैं इसके लिए सॉरी बोलता हूं।