यूईएफए चैंपियंस लीग : डॉर्टमुंड, लीपज़िग प्री क्वार्टर फाइनल में
बोरुसिया डॉर्टमुंड ने पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया, आरबी लीपज़िग ने यंग बॉयज़ को 2-1 से मात देकर यूईएफए चैंपियंस लीग में ग्रुप जी में दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने अंतिम 16 दौर में जगह बनायीं।
डॉर्टमुंड और पीएसजी के बीच संघर्ष उच्च तीव्रता के साथ शुरू हुआ, क्योंकि दोनों टीमों ने आक्रामक शुरूआत की। पहले हॉफ में दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके भी मिले, सफलता किसी भी टीम को नहीं मिली। पहला हॉफ गोलरहित समाप्त हुआ।

दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमों ने आक्रामक रूख अपनाया, मैच का पहला गोल डॉर्टमुंड की तरफ से हुआ। मैच के 51वें मिनट में करीम अदयेमी ने गोल कर डॉर्टमुंड को बढ़त दिलाई। इस गोल के 5 मिनट बाद ही मैच के 56वें मिनट में वॉरेन ज़ैरे-एमरी ने गोल कर पीएसजी को 1-1 की बराबरी दिलाई और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ।
डॉर्टमुंड ने ग्रुप चरण का समापन ग्रुप एफ में शीर्ष शिखर पर किया, उसके बाद पीएसजी, एसी मिलान और न्यूकैसल हैं। एक अन्य मैच में लीपज़िग ने बेंजामिन सेस्को और एमिल फोर्सबर्ग के दूसरे हाफ में किये गए गोल से यंग बॉयज़ पर 2-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही लीपज़िग मैनचेस्टर सिटी के बाद ग्रुप जी में दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण में पहुंच गई।