आईपीएल 2024 : श्रेयस अय्यर बने केकेआर के कप्तान, नीतीश राणा को मिली ये जिम्मेदारी
दो बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऐलान किया है कि भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टूर्नामेंट के 2024 सीजन के लिए टीम के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। साथ ही नीतीश राणा उनके डिप्टी के रूप में काम करेंगे।
श्रेयस ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक बयान में बोला, ‘मेरा मानना है कि पिछले सीजन ने हमारे सामने कई चुनौतियां पेश की, जिनमें चोट के कारण मेरी अनुपस्थिति भी शामिल थी।
नीतीश ने न केवल मेरे लिए बल्कि अपने सराहनीय नेतृत्व से अच्छा काम किया। मुझे खुशी है कि केकेआर ने उन्हें उपकप्तान बनाया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह नेतृत्व समूह को मजबूत करेगा।

राणा को आईपीएल 2023 के लिए केकेआर का कप्तान बनाया गया था क्योंकि अय्यर पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जो उन्हें अहमदाबाद में चौथे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के दौरान लगी थी और यूनाइटेड किंगडम में सर्जकिल हस्तक्षेप की आवश्यकता थी।

अय्यर ने एशिया कप में वापसी की थी। वह पीठ की ऐंठन के कारण ग्रुप चरण के बाद नहीं खेल पाए। वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और11 मैचों में 66.25 की औसत से 530 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक थे।
अय्यर हाल ही में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 4-1 टी20 सीरीज जीत के सदस्य थे और वर्तमान में सभी प्रारूपों के दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। राणा के नेतृत्व में केकेआर छह मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही, आठ मैच हारकर 12 अंकों के साथ समाप्त हुई।
अय्यर और राणा उन 12 प्लेयर्स में थे, जिन्हें 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली आईपीएल 2024 खिलाड़ी नीलामी से पहले केकेआर ने बरकरार रखा था। नीलामी में 32.7 करोड़ रुपये के पर्स के साथ, केकेआर अपने 12 स्लॉट भरने का लक्ष्य रखेगा, जिनमें से चार विदेशी हैं।