Trending

सूर्यकुमार यादव व कुलदीप का कमाल, 106 रन से भारत की जीत

सूर्यकुमार यादव (100 रन), यशस्वी जायसवाल (60 रन) की पारी के बाद कुलदीप यादव (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से टी-20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से मात दी। सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही।

सीरीज का पहला मैच जहां बारिश के चलते रद्द हुआ था, दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत से मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम शुरू से ही विशाल टारगेट के दबाव में दिखी।

Credits : Espncricinfo

तेज गति से रन बनाने के चक्कर में मेजबान टीम थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट खोती रही और आखिर में 14वें ओवर में पूरी टीम 95 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 35 रन, कप्तान एडन मारक्रम ने 25 रन और डेविड फेरिरा ने 12 रन की पारी खेली।

इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाजी दहाई का आंकड़ा पार नहीं सक सका। भारत के लिए कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की स्पिनर जोड़ी ने सात विकेट झटके। कुलदीप को पांच और जडेजा को दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट झटके।

Credits : Espncricinfo

भारत ने तेज शुरुआत की और दो ओवर में 29 रन बनाए। तीसरे ओवर में केशव महाराज ने पहले गिल (8 रन) और अगली गेंद पर तिलक वर्मा को शून्य पर पवेलियन भेज दिया।

तीसरे विकेट के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 112 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। यह साझेदारी यशस्वी (60 रन) के आउट होने पर टूटी।

सूर्या ने रिंकू सिंह के साथ 47 रन जोड़कर टीम मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम इंडिया आखिरी के ओवर में रन जोड़ने में नाकाम रही। आखिरी दो ओवर में टीम ने 13 रन जोड़े और चार विकेट गवाएं।

सूर्यकुमार ने 56 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्के से 100 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और लिजार्ड विलियम्स को दो-दो सफलता मिली, नांद्रे बर्गर और तबरेज शम्सी ने एक-एक विकेट चटकाए।