Trending

लखनऊ जिला क्रास कंट्री टीम का ट्रायल 17 दिसंबर को

लखनऊ। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ क्रास कंट्री टीम के चयन के लिए सलेक्शन ट्रायल 17 दिसंबर 2023 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह सात बजे से आयोजित होगा।

सलेक्शन ट्रायल के दौरान अंडर-16 बालक व बालिका वर्ग, अंडर-18 बालक व बालिका वर्ग और अंडर-20 पुरुष व महिला के साथ पुरुष व महिला सीनियर वर्ग की स्पर्धा के लिए चयन होगा। चयन के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड व मूल जन्म प्रमाणपत्र की प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा।

एसोसिएशन के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि इस ट्रायल के माध्यम से पीलीभीत में 24 दिसंबर को होने वाली 57वीं यूपी स्टेट वार्षिक क्रास कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ टीम का चयन होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बीआर वरूण (मोबाइल नः 9415027942) से संपर्क कर सकते हैं।