पीकेएल 10 : पुनेरी पलटन की जीत, बंगाल वारियर्स की पहली हार
पुनेरी पलटन ने प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सत्र में तालिका पर शीर्ष पर काबिज बंगाल वॉरियर्स को 49-19 के बड़े अंतर से हराया। पुनेरी पलटन ने बंगाल के रेडर को ज्यादा अंक जुटाने का मौका नहीं दिया और 24 टैकल अंक बनाये।
पुनेरी पलटन के लिए कप्तान असलम मुस्तफा ने 10, रेडर मोहित गोयत ने 12 अंक जुटाए। इस हार के बाद भी बंगाल वॉरियर्स पांच मैचों में तीन जीत से 18 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है। पुनेरी पलटन चार मैचों में जीत से 16 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
पिछले मैच में मिली हार के बाद पुनेरी पलटन की यह जोरदार वापसी की है। बंगाल वारियर्स की शुरुआत टूर्नामेंट में धमाकेदार रही थी, पुनेरी के हाथों इस सीजन में उसे पहली हार का स्वाद चखना पड़ गया।

इस हार से बंगाल के लिए पॉइंट्स टेबल में कुछ खास असर तो नहीं पड़ा और वह पहले स्थान पर ही है, लगातार जीत के मिली पहली हार से उसका मनोबल जरूर टूटा होगा।
पुनेरी पलटन ने मैच के शुरुआत में ही अपना दबदबा बना लिया था। बंगाल के खिलाड़ियों ने भी पलटन को कड़ी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी, पुनेरी पलटन ने पहले हाफ को शानदार लीड के साथ हाफ के साथ किया जिसके कारण बंगाल की टीम दबाव में आ गई।
दूसरे में हाफ में पुनेरी टीम ने बंगाल को ऑल आउट कर दिया। इस पलटन के खिलाड़ियों का लगातार दबदबा बना और नतीजा ये हुआ दूसरे हाफ की समाप्ति तक पलटन की टीम एक बड़ी बढ़त हासिल कर मैच को अपने नाम कर लिया।