Trending

इंग्लिश प्रीमियर लीग : मैनचेस्टर यूनाइटेड व लिवरपूल का मैच गोलरहित ड्रॉ

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में लिवरपूल को गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया जबकि आर्सेनल ने रविवार को ब्रिगटन को 2-0 से हराया। लिवरपूल इस ड्रॉ मैच बाद तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया, आर्सेनल एक बार फिर से शीर्ष पर आ गया। आर्सेनल और लिवरपूल के नाम मौजूदा सत्र में 17-17 मैचों में क्रमश: 39 और 38 अंक है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड को लिवरपूल ने इस साल मार्च में 0-7 के बड़े अंतर से हराया था, नये कोच एरिक टेन हैग की देख रेख में टीम ने अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा करते हुए एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। आर्सेनल ने दूसरे हाफ में गैब्रियल जेसुस और काइ हैवर्ट्ज के गोल से पर ब्रिगटन को हराया।

तालिका में तीसरे स्थान पर एस्टन विला ने ब्रेंटफोर्ड को 2-1 से हराया। विला की टीम पहले हाफ के आखिरी क्षण में कीन लुईस-पॉटर के गोल के बाद 0-1 से पिछड़ रही थी, एलेक्स मोरेनो और ओली वाटकिंस ने दूसरे हाफ में गोल कर टीम को जीत दिलाई।

ब्रेंटफोर्ड के बेन मी को 71वें मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया जिसके बाद टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ मैच खेलना पड़ा। मोहम्मद कुदुस के दो गोल के दम पर वेस्ट हैम ने वोल्व्स को 3-0 से हराया। कुदुस ने 10 मिनट के अंदर दो गोल किये। टीम के एक और गोल डेविड मोयेस ने किया।