Trending

पर्थ में हार के बाद पाक टीम को आईसीसी ने दी ये दो सजा

पर्थ टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान को दोहरी मार पड़ी हैं। आईसीसी ने मैच में स्लो ओवर रेट के लिए पाक टीम पर एक्शन लिया है। आईसीसी ने मैच फीस का 10 प्रतिशत जूर्माना ठोकने के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 के दो पॉइंट भी काटे हैं।

पर्थ में पाक 360 रन से हारी थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। पाक पहला टेस्ट हारने के बाद डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गया था। पेनल्टी लगने की वजह से पाकिस्तान के अब पीसीटी अंक 66.67 से घटकर 61.11 हो गए हैं।

भारत 66.67 अंकों के साथ टॉप पर है। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, दिए हुए समय से आगे हर एक ओवर पर 5 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाएगा। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्लइंग कंडीशन के अनुच्छेद 16.11.2 के मुताबिक, एक टीम को हर ओवर कम डालने के लिए एक अंक का दंड दिया जाएगा।

एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने निर्धारित समय में पाकिस्तान द्वारा दो ओवर कम डालने पर यह सजा दी। आरोप ऑन-फील्ड अंपायर जोएल विल्सन और रिचर्ड इलिंगवर्थ, तीसरे अंपायर माइकल गफ और चौथे अंपायर डोनोवन कोच ने लगाए थे।

पाकिस्तान कप्तान शान मसूद ने सजा को स्वीकार कर लिया। बता दें कि मसूद की बतौर कप्तान यह पहले टेस्ट सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान की सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा, जो टेस्ट बॉक्सिंग-डे है।