Trending

आईपीएल : पैट कमिंस 20.5 करोड़ में हैदराबाद के, मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। कमिंस के लिए मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई जैसी टीमों ने भी बोली लगाई, सफलता हैदराबाद के हाथ लगी।

संभावना जताई जा रही है कि कमिंस आईपीएल के 17वें सीजन में ऑरेंज आर्मी की कमान संभाल सकते हैं। कमिंस का एसआरएच से जुड़ने के बाद पहला रिएक्शन आया है।

एसआरएच ने कमिंस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ””आगामी आईपीएल सीजन के लिए एसआरएच में शामिल होकर बेहद खुश हूं। मैंने ऑरेंज आर्मी के बारे में बहुत कुछ सुना है। हैदराबाद में कई बार खेला हूं। शुरुआत करने के लिए बेसब्र हूं।

एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड को एसआरएच में देखकर अच्छा लगा। मुझे लगता है कि हम इस सीजन में बहुत फन करेंगे और उम्मीद है कि सफलता मिलेगी। हैदराबाद ने 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेड को 6 करोड़ 80 लाख रुपय में लिया।

कमिंस ने 20.5 करोड़ में बिकने के बाद देर के लिए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कमिंस को पछाड़कर नया इतिहास रच डाला। स्टार्क 24 करोड़ 75 लाख रुपये के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा। स्टार्क पिछली बार 2015 में आईपीएल में खेले थे। गौरतलब है कि कमिंस के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी जीती थी।

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खरीदे गए शीर्ष 10 प्लेयर्स की लिस्ट

खिलाड़ी देश टीम आधार मूल्य बिक्री मूल्य (करोड़ रुपये) सत्र

मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया नाइट राइडर्स दो करोड़ 24.75 -2024

पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया सनराइजर्स दो करोड़ 20.50 -2024

सैम कुरेन इंग्लैंड पंजाब किंग्स दो करोड़ 18.50 -2023

कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया मुंबई इंडियन्स दो करोड़ 17.50 -2023

बेन स्टोक्स इंग्लैंड सुपरकिंग्स दो करोड़ 16.25 -2023

क्रिस मौरिस दक्षिण अफ्रीका रॉयल्स 75 लाख 16.25 -2021

निकोलस पूरन वेस्टइंडीज सुपरजाइंट्स दो करोड़ 16.00 -2023

युवराज सिंह भारत दिल्ली दो करोड़ 16.00 -2015

पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया नाइट राइडर्स दो करोड़ 15.50 -2020

ईशान किशन भारत मुंबई इंडियन्स दो करोड़ 15.25 -2022