आईपीएल नीलामी में चमके यूपी के ये पांच सितारे
लखनऊ। आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन मंगलवार को दुबई में हुआ। इस नीलामी में कई अंजान प्लेयर करोड़पति बन गए है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आईपीएल नीलामी के इतिहास में अभी तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये है, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है, ऑस्ट्रेलिया के एक और स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया, भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में खरीदा।
उत्तर प्रदेश के 20 साल के बल्लेबाज समीर रिजवी पर जोरदार बोली लगी थी। गुजरात और चेन्नई के बीच कड़ी टक्कर हुई है। 20 लाख का बेस प्राइस था और बोली 6 करोड़ तक गई।

भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में खरीदा। आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन में उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ी थे। आईपीएल से मिली जानकारी के अनुसार अब तक यूपी के पांच प्लेयर्स के मालमाल होने की खबर है।
उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले समीर रिजवी 20 साल की उम्र में ही करोड़पति बन गए। 20 लाख रुपये बेस प्राइज वाले समीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 42 गुना ज्यादा रकम देकर खरीदा। समीर को नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये मिले।
भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6.40 करोड़ में खरीदा।
शिवम को खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6.20 करोड़ रुपए तक की बोली लगाई थी. लखनऊ ने बाजी मार ली।
यश दयाल 5 करोड़ रुपये आरसीबी। पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले लेफ्ट आर्म के तेज गेंदबाज यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा। यश दयाल केकेआर के रिंकू सिंह के सामने आखिरी ओवर में पांच छक्के खाकर चर्चा में आए थे।
अंडर-19 स्टार और राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को गुजरात टाइटंस ने सिर्फ 60 लाख रुपये में ही अपनी टीम में शामिल कर लिया। स्वास्तिक चिकारा को 20 लाख बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।