Trending

फिलिप साल्ट का लगातार दूसरा शतक, टी-20 क्रिकेट में इंग्लैंड के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

इंग्लैंड टीम के ओपनर फिलिप साल्ट ने आईपीएल ऑक्शन 2024 से कुछ दिन पहले टी20 में शतक जड़ा था, उनको कोई खरीदार नहीं मिला। ऑक्शन के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने एक और शतक ठोक दिया। लगातार दो टी20आई शतक जड़कर उन्होंने धमाल मचाया और इंग्लैंड ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया।

इंग्लैंड टीम ने अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मुकाबला जीता। त्रिनिदाद में हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड ने बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस मैच को 75 रनों के अंतर से जीता। इंग्लैंड ने टी20 क्रिकेट के इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

Credits : Espncricinfo

इंग्लिश टीम ने फिलिप साल्ट के शतक और कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतकों से 3 विकेट पर 267 रन बनाए। ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर था। इंग्लैंड ने अब इस सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है।

इस तरह अब आखिरी मैच फाइनल की तरह होगा, जो टीम वह मैच जीतेगी, वह सीरीज 3-2 से अपने नाम कर लेगी। साल्ट ने इस मैच में 57 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों से 119 रनों की पारी खेली, बटलर ने 29 गेंदों में 55 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने 21 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज 192 रन बनाकर ढेर हो गई।

वेस्टइंडीज ने विशाल लक्ष्य का पीछा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, क्योंकि आखिरी के 5 ओवरों में टीम को जीत के लिए 75 रन चाहिए थे। अगर टीम के पास विकेट होते तो मैच रोमांचक हो सकता था, विकेट गिरते चले गए और टीम 15.3 ओवर में 192 रन बनाकर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए आंद्रे रसेल ने 25 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड की ओर से रीस टॉप्ली ने 3 विकेट चटकाए।