Trending

जर्मनी के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम की 1-3 से हार

भारतीय महिला हॉकी टीम को पांच देशों के टूर्नामेंट वालेंसिया 2023 में जर्मनी के हाथों 1-3 से हारी। मंगलवार रात हुए मैच में पहले क्वार्टर में जर्मनी कप्तान नाइके लोरेज ने 11वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर हैना कैरिना ग्रैनित्जकी ने 23वें मिनट गोल दागकर बढ़त को दोगुना किया। अंतिम क्वार्टर में चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट ने 52 वें मिनट में गोल कर टीम की जीत को पक्का कर दिया।

@hockeyindia

अंतराल के बाद भारत की निक्की प्रधान ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए 34वें मिनट एकमात्र गोल किया। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने आखिरी मैच में 21 दिसंबर को आयरलैंड से भिड़ेगी।