Trending

साक्षी मलिक ने कुश्ती से लिया संन्यास

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का चुनाव संपन्न होने के बाद महिला पहलवान साक्षी मलिक ने बड़ा ऐलान करते हुए बोला कि मैं कुश्ती से संन्यास ले रही हूं.

डब्ल्यूएफआई चुनाव में बृजभूषण जैसा ही जीत गया है. रेसलर बजरंग पूनिया ने बोला कि खेलमंत्री ने ऑन रिकॉर्ड बोला था कि बृजभूषण शरण सिंह से संबंधित फेडरेशन में कोई नहीं आएगा, मुझे नहीं लगता कि बेटियों को न्याय मिलेगा.

आज के चुनाव में बृजभूषण के आदमी की जीत हुई है. उन्होंने बोला कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है कि वे न्याय करेंगे. साथ ही कहा कि ऐसा लगता है कि पीढ़ियां न्याय के लिए लड़ती रहेंगी. सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने में विफल रही है.

रेसलर विनेश फोगाट ने बोला कि मैं युवा एथलीटों से कहना चाहती हूं कि अन्याय का सामना करने के लिए तैयार रहें। कुश्ती का भविष्य अंधकार में है। बजरंग पूनिया ने बोला कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपनी इस बात पर कायम नहीं रही कि बृजभूषण का कोई भी वफादार डब्ल्यूएफआई चुनाव नहीं लड़ेगा।