Trending

दक्षिण अफ्रीका को भारत ने 76 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

संजू सैमसन (102 रन) और तिलक वर्मा (52 रन) की पारी के बाद अर्शदीप सिंह (4 विकेट) की गेंदबाजी से टीम इंडिया ने तीसरे वनडे को 78 रनों से जीतकर दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज में हराया। इस मैच के हीरो जहां बैट से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन रहे, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा।

गेंद से अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने चार विकेट चटकाए। इस मैच में भारत से मिले 297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर आसानी से रन बनाते दिखे। टीम का पहला झटका रेजा हेंड्रिक्स के रूप में आठवें ओवर में लगा। जब टीम का स्कोर 59 रन था। रेजा 19 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। 76 रन के कुल योग पर रासी वान डेर डूसैं (2) भी पवेलियन लौट गए।

Credits : Espncricinfo

टोनी डि जॉर्जी का साथ देने क्रीज पर उतरे कप्तान एडन मारक्रम ने जब कर बल्लेबाजी की। दोनों ने मिलकर 65 रन जोड़े। जॉर्जी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दक्षिण अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंचती दिखाई दे रही थी कि मारक्रम (36) को वाशिंगटन सुंदर ने चलता किया।

मारक्रम के बाद कोई भी प्रोटियाज बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
दक्षिण अफ्रीका के लिए टोनी डि जॉर्जी ने सबसे अधिक 81 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 21, डेविड मिलर ने 10, केशव महाराज ने 14 और ब्यूरन हेंडरिक्स ने 18 रन बनाए।

भारत से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट झटके, आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने संजू सैमसन के शतक से 296 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रजत पाटीदार (22) और साई सुदर्शन (10) का विकेट जल्द गिर गया था।

संजू सैमसन ने कप्तान केएल राहुल (21) के साथ मिलकर 50 रन जोड़े। सैमसन ने तिलक वर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। 52 रन पर तिलक वर्मा के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 114 गेंदों में 108 रन की दमदार पारी खेली।

रिंकू सिंह (38) और वाशिंगटन सुंदर (14) के कैमियो ने टीम को स्कोर को 296 तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरन हेंडरिक्स ने तीन और नंद्रे बर्गर ने दो विकेट चटकाए। लिजाड विलियम्स, विआन मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।