Trending

टी-20 सीरीज वेस्टइंडीज ने 3-2 से जीती, आखिरी मैच में इंग्लैंड की हार

आखिरी टी-20 में वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड को हार मिली। साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच टी-20 मैचों की सीरीज को 3-2 से जीता। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में हुए निर्णायक मैच में वेस्टइंडीज ने शाई होप की नाबाद 43 रन से इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया।

इससे पहले दोनों टीमों 2-2 मैच जीत कर सीरीज में बराबर पर थीं। फिल सॉल्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए सीरीज में 331 रन बनाए। सॉल्ट और लिविंगस्टन के अलावा कोई बैटर 15 रन से अधिक नहीं बना सका, पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 132 रन ही बना पाई।

@windiescricket

कैरेबियाई टीम ने जीत का टारगेट 4 विकेट शेष करते 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर हासिल कर लिया। इंग्लैंड से फिल सॉल्ट और लियाम लिविंगस्टन के अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन से ऊपर नहीं बना सका। सॉल्ट ने 38 और लिविंगस्टन ने 28 रन बनाए।

वेस्टइंडीज से गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और अकील हुसैन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। 133 रन के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

वेस्टइंडीज को पहला झटका 20 रन पर लगा। ओपनर ब्रैंडन किंग रीस टॉप्ले की गेंद पर जोस बटलर को कैच देकर पवेलियन लौट गए उन्होंने 5 गेंदों पर 3 रन बनाए। दूसरे ओपनर जॉनसन चार्ल्स ने 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज को तीसरा झटका 54 रन पर लगा। विकेटकीपर निकोलस पूरन भी 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए।

साईं होप ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ मिलकर 38 गेंदों पर 41 रन की पार्टनरशिप की। रदरफोर्ड ने 24 गेंदों पर 30 रन बनाए। होप ने 43 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।