Trending

बिग बैश लीग : पाक गेंदबाज जमान खान की खतरनाक यॉर्कर ने मैक्सवेल को किया आउट

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जमान खान का कहर बिग बैश लीग में सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मैच के दौरान देखने को मिला। जमान ने मेलबर्न स्टार के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल को एक खतरनाक यॉर्कर डालकर क्लीन आउट किया, जिसे मैक्सवेल सही से पढ़ नहीं सके।

मेलबर्न स्टार्स ने सिडनी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मेलबर्न ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। जवाब में सिडनी ने 10 गेंद शेष रहते मैच जीता।

मेलबर्न स्टार्स ने पावरप्ले में दो विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला। वह 25 गेंद में 30 रन बनाकर अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे, 13वें ओवर में जमान ने उन्हें अपने यॉर्कर से चकमा दिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

साभार : गूगल

मैक्सवेल के आउट होने के बाद मेलबर्न टीम 46 गेंद में 73 रन ही जोड़ सकी। जमान ने 13वें ओवर में ऑफ स्टंप पर फुल गेंद डाली, जिसे मैक्सवेल जोर से मारकर ऑफ साइड में खेलना चाहते थे।

गेंद और बैट का संपर्क नहीं हुआ है और वह आउट हो गए। मैक्सवेल का विकेट मिलने पर जमान की खुशी देखने लायक थी क्योंकि मैक्सवेल अगर टिके रहते तो वह बड़ा स्कोर बना सकते थे।

जमान ने हिल्टन कार्टराईट और जोनाथन मेरलो का विकेट चटकाया। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके। सिडनी थंडर ने ये मैच 5 विकेट से जीता, जमान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जमान ने अपने 79वें मैच में ही टी20 क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे कर लिए।