Trending

अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी : केरल पर जीत से यूपी की नॉकआउट में इंट्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-16 टीम ने बड़ौदा में अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी टूर्नामेंट के लीग मैच में केरल टीम को सात विकेट से मात देकर नाकआउट में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम ने जानकारी दी है कि यूपी क्रिकेट के जूनियर प्लेयर्स ने उम्दा प्रदर्शन किया है और उम्मीद है कि टीम नॉकआउट में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने केरल को पहली पारी में 90 रन पर रोक दिया।

उत्तर प्रदेश से अयान ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, प्राण वीर ने तीन विकेट झटके। जवाब में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 348 रन का बड़ा स्कोर बनाकर केरल पर 258 रन की बड़ी बढ़त जीत हासिल कर ली।

इस स्कोर में उत्तर प्रदेश से भावी शर्मा ने 85,अनमोल नौशारान ने 77 और अर्जुन त्यागी के 45 रन की पारी से बड़ा स्कोर बनाने में सफलता मिली।

दूसरी पारी में केरल टीम ने कुछ हद तक संघर्ष किया और अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 289 रन बनाकर सम्मान बचाने की कोशिश की। इस तरह से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मिले 31 रन का लक्ष्य मिला जिसे उसने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।