डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द, खेल मंत्रालय ने बताई ये वजह
लखनऊ। हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के संपन्न चुनाव में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को जीत मिली थी, प्लेयर्स को उनकी जीत रास नहीं आई थी और लगातार विवाद हो रहा था।
साक्षी मलिक ने नाराज होकर कुश्ती से संन्यास ले लिया था, बजरंग पुनिया ने अपना अवॉर्ड वापस कर दिया था। समय रहते ही सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द कर दी है। कुश्ती संघ निलंबित करने का फरमान जारी हो गया है। पहलवानों के ‘दंगल’ के बीच सरकार का धोबी पछाड़ दांव से सब हैरान है।

रविवार सुबह साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया जैसे पहलवानों के राहत भरी खबर ये रही कि खेल मंत्रालय ने नए कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। संजय सिंह द्वारा लिए गए सब फैसलों पर रोक लगा दी है। खेल मंत्रालय ने अगले आदेश तक किसी भी तरह की गतिविधि पर रोक लगा दी है।
नए कुश्ती संघ ने हाल ही में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप गोंडा में कराने की घोषणा की थी. खेल मंत्रालय की ओर से बोला गया है कि यह फैसला ‘डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन किए बिना’ किया गया था।
खेल मंत्रालय ने बयान में कहा, WFI के नवनिर्वाचित कार्यकारी निकाय द्वारा लिए गए फैसले WFI के प्रावधानों और नेशनल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट कोड का उल्लंघन हैं। ऐसे फैसले कार्यकारी समिति द्वारा लिए जाते हैं, जिसके समक्ष एजेंडे को विचार के लिए रखा जाना जरूरी होता है. इन फैसलों में नए अध्यक्ष की मनमानी दिखाई देती है, जो सिद्धांतों के खिलाफ है. एथलीटों, हितधारकों और जनता के बीच विश्वास बनाना अहम है।
खेल मंत्रालय ने बोला, ऐसा लगता है कि नया कुश्ती संघ खेल संहिता की पूरी तरह अनदेखी करते हुए पूरी तरह से पिछले पदाधिकारियों के नियंत्रण में है, जिनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।
मंत्रालय ने कहा, फेडरेशन का कामकाज पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर से चलाया जा रहा है। इस परिसर में प्लेयर्स के कथित यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है और वर्तमान में कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि संजय सिंह बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के खास है और कुश्ती संघ के नये अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने चुनाव में 47 में से 40 वोट हासिल कर प्रतिद्वंदी और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को हराया था।
प्रतिद्वंदी और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को सात वोट मिल सके। संजय सिंह बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी है और ऐसे में पहलवानों ने उनको निशाने पर ले लिया।